बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक खफा

मंडी। शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को न भरने पर प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षक खफा हैं। प्रदेश बेरोजगार प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं सीएंडवी संघ ने शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की मांग सरकार से की है। संघ की मंडी के कंसा चौक में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
संघ का कहना है कि विभाग जेबीटी का प्रशिक्षण शुरू कर रहा है, बेरोजगार अध्यापक इसका विरोध करते हैं। संघ सरकार से मांग करता है कि पहले तीन लाख बेरोजगार प्रशिक्षिताें को स्कूलों में तैनात किया जाए। इसके बाद नया प्रशिक्षण दिया जाए।
प्रदेशाध्यक्ष भूप सिंह ठाकुर ने कहा कि मात्र नए प्रशिक्षण देने से बेरोजगारों की फौज खड़ी हो रही है। हजारों प्रशिक्षित 20-25 वर्षाें से नौकरी की आस लगाए बैठे हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चमन गौतम, महासचिव नूतन वर्मा, सचिव ज्ञान चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, जिलाध्यक्ष शिमला घनश्याम वर्मा तथा जिलाध्यक्ष कुल्लू रूपेश भी मौजूद रहे।

Related posts