महिलाओं ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के पुतले फूंके

बागेश्वर। गत दिनों मुंबई में महिला पत्रकार के साथ सामूहिक दुराचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को यहां केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।
मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी के नेतृत्व में नारेबाजी के साथ महिलाएं एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुईं। यहां केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया गया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकारों में गुंडागर्दी और आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोष जताया। प्रदर्शन में जिला महामंत्री भगवती धपोला, रेखा गोस्वामी, जानकी पांडे, चंपा जोशी, विमला कपकोटी, भावना गड़िया, नंदी परिहार, जीवंती कांडपाल, बसंती रावत, गीता जोशी, हेमा कांडपाल, निर्मला दफौटी, दीपा गुरूरानी, सरस्वती बिष्ट, मालती पांडे, शशि थापा, सोमा गड़िया, मीना जोशी और मुन्नी आर्य आदि मौजूद थीं।

Related posts