
सोलन में 22 को होंगे ऑडिशन
सोलन। स्टार मनाली डांस अकादमी प्रदेश में डांस के क्षेत्र छुपी प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मनाली डांसिंग टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता करवा रही है। 22 सितंबर को सोलन के होटल पैरागान में सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक ऑडिशन होंगे। 5 वर्ष से 30 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है। 5 वर्ष से 12 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 19 से 30 वर्ष। इसमें तीन तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें सोलो, ड्यूट और ग्रुप डांसिंग शामिल है। 30 प्रतिभागियों के बीच मेगा फाइनल 15 से 17 अक्तूबर तक मनाली की मनुरंगशाला में होगा। यह जानकारी अकादमी की संचालक लता अग्रवाल ने दी।
