
शिमला। हिमाचल में शराब के ठेकों को खोलने के लिए नई शराब नीति आगामी चार सप्ताह में तैयार हो जाएगी। यह जानकारी सोमवार को हाई कोर्ट में महाअधिवक्ता ने दी। हाई कोर्ट ने सरकार की ओर से रखी जानकारी को देखते हुए इस मामले की सुनवाई आगामी 24 अक्तूबर तक स्थगित कर दी है।
शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के नजदीक शराब के ठेके खोले जाने की शिकायतों के दृष्टिगत हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया और ठेके खोलने के लिए दूरी निर्धारित कर दी। इसके अलावा राष्ट्रीय और राज मार्गों से भी ठेकों की दूरी निर्धारित करने तथा सड़क की और ठेकों के खुलने पर भी राज्य सरकार नई नीति तयार कर रही है।
