
सुंदरनगर (मंडी)। हराबाग के निकट सुंदर नगर पुलिस ने नाके के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 20 किग्रा नाग छतरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाई आरंभ कर दी है।
शनिवार दोपहर सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां हराबाग के निकट नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने मनाली से चंडीगढ़ जा रही एक बस को जांच के लिए रोका। बस की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें सवार मनाली के भराण निवासी सेलम लामा के पास से 20 किलो नाग छतरी बरामद की। थाना प्रभारी जगदीश कंवर ने बताया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाई आरंभ कर दी है।
