
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत गांव बगली के जंगल में पेड़ से लटककर आत्महत्या करने वाले युवक-युवती की पहचान हो गई है। पुलिस ने इनका पता लगाकर परिजनों को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पंजाब के जिला मोगा के रहने वाले उनके परिजन देहरा सिविल अस्पताल पहुंचे व पुलिस की मौजूदगी में उन दोनों लाशों की शिनाख्त की। मृतक लड़के का नाम कृष्ण कुमार व लड़की का नाम कमलदीप कौर था। दोनों अपने घर से मां के दर्शनों के लिए हिमाचल आए थे और इसी दौरान 11 सितंबर को उन दोनों की लाश पेड़ पर लटकी पाई गई थी। पुलिस ने दोनों परिवारों के सदस्यों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार देहरा के श्मशानघाट में कर दिया। डीएसपी बीडी भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।
