मोदी की ताजपोशी बनी भाजपा के लिए शुभसंकेत

मोदी की ताजपोशी बनी भाजपा के लिए शुभसंकेत

बेंगलुरू: भाजपा की तरफ से जैसे 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम की घोँषणा के बाद कर्नाटक में भाजपा के पूर्व नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने पार्टी में वापसी के संकेत दिए हैं।

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के पहले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के बाद मोदी ही भाजपा के लिए सर्वोत्तम प्रत्याशी हैं।

येदियुरप्पा ने साथ ही कहा, ‘हम 18 और 19 सितंबर को अपनी पार्टी (कर्नाटक जनता पार्टी) के वरिष्ठ नेताओं के साथ विमर्श करने के बाद फैसला लेंगे।’

येदियुरप्पा ने खनन घोटाले के आरोपों को लेकर जुलाई 2011 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी ही छोड़ दी और अपनी नई पार्टी केजेपी गठित की।

Related posts