
गोपेश्वर। न्यायालय परिसर में विधायक निधि से निर्मित बार एसोसिएशन व पुस्तकालय भवन का पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया ने उद्घाटन किया। यहां आयोजित एक सादे समारोह में फोनिया ने कहा कि अधिवक्ताओं ने ही भारत में प्रजातंत्र की शुरुआत की थी। उन्होंने जनता को सामाजिक न्याय देने के लिए अधिवक्ताओं को हर समय तत्पर रहने का आह्वान किया।
जिला जज आशीष नैथानी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय विभाग की रीढ़ होती है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह, महामंत्री ज्ञानेंद्र खंतवाल ने बार एसोसिएशन की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर सीजेएम मनीष कुमार पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, नंदन सिंह बिष्ट, सतीश सेमवाल, मनोज भट्ट, ओम प्रकाश भट्ट, शेखर रावत, कुलदीप बर्त्वाल आदि मौजूद थे।
