आवारा कुत्तों को लगाए रैबीज के इंजेक्शन

उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र में आवारा घूम रही गाय, कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बने थे। पशु क्रूरता निवारण समित व नगर पालिका ने संयुक्त अभियान चलाकर 10 गायों में से 6 को हनुमान गो सेवा समिति हिटारा, 4 गायों को गो लोक धाम गंगोरी भेजा है। 25 आवारा कुत्तों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए। पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीएस रावत, डा.प्रदीप मिश्रा, बलवंत बिष्ट, रणजोर सिंह राणा मौजूद रहे।

Related posts