स्कूटर स्किड होने से शिक्षक की मौत

संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संसारपुर टैरेस में कार्यरत टीजीटी शिक्षक दिनेश कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी कुठेड़ा तहसील जसवां का स्कूटर स्किड होने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अध्यापक स्कूटर पर चिंतपूर्णी की ओर जा रहा था। लाल टंकी चौक के पास अध्यापक का स्कूटर स्किड हो गया। उसे पास में मौजूद युवकों ने तलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Related posts