इस बीमारी से सावधान रहें!

अगर आप हरिद्वार जिले के वाशिंदे हैं तो कृपया अपना विशेषतौर पर ध्यान रखें। यहां 22 अन्य लोगों के डेंगू और 11 लोगों के स्क्रब टाइफस से पीड़ित होने की आशंका जताई गई है।

पढ़ें, महिला ने इतनी शराब ‘गटकी’ कि चार बार लगा गुंडा एक्ट

बताया गया है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। आरोप लगाया गया है कि जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या में लगातार इजाफे के बावजूद स्वास्थ्य विभाग इनकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहा।

गुरुवार से पहले भी 34 लोगों में डेंगू के संभावित मरीज मिले थे। इनमें से 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। गुरुवार को सामने आए 22 संभावित मरीजों में से चार का इलाज मेला अस्पताल में, जबकि शेष का ओपीडी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पढ़ें, ‘खतरनाक’ रास्ते पर चल पड़ी उत्तराखंड सरकार

11 नए मरीजों समेत अब तक कुल 22 मरीज स्क्रब टाइफस के सामने आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही स्क्रब टाइफस से नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग की भाभी सरोज गर्ग की मौत हो गई थी। रुड़की में भी डेंगू से पीड़ित एक अन्य व्यक्ति ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। आईडीएसपी (जिला ) प्रभारी डा. नवनीत ने नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की है।

Related posts