
जखोली। जखोली-भीरी मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से जखोली स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बृहस्पतिवार शाम चार बजे एक मैक्स जखोली-भीरी मोटर मार्ग पर मयाली से धारकोट जा रही थी। उरोला गांव पहुंचते ही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे इसमें सवार दाताराम (55 वर्ष) पुत्र गीताराम निवासी उरोला, सुंदर लाल (48) पुत्र डब्बा लाल निवासी पूर्वियाणा, अनीता (20) पुत्री उमराव सिंह निवासी बच्छवाड़, पूजा देवी (30) पत्नी सरोप सिंह निवासी बच्छवाड़, पुतली देवी (45) पत्नी कलम सिंह निवासी नाग, गीता देवी (30) पत्नी विजेंद्र सिंह निवासी तैला और धारकोट निवासी चालक सिताब सिंह घायल हो गए। 108 आपातकालीन वाहन और प्राइवेट वाहन के जरिए घायलाें को उपचार के लिए जखोली अस्पताल भेजा गया।
