नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने ली शपथ

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस देव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। डीन सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सबसे पहले कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह खाती, सह सचिव अखिलेश चमोली, सचिव ऋतांशु कंडारी, उपाध्यक्ष सूरज और अंत में अध्यक्ष पद पर विनीत चंद्र पोस्ती ने शपथ ली। प्रो. देव ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ से छात्र हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर चुनाव समिति के पदाधिकारी प्रो. जीसी पांडेय, प्रो. जेपी भट्ट, प्रो. एचबीएस चौहान, प्रो. वाईके तोमर, वाईएस फर्स्वाण, डा. डीएस बिष्ट और डा. भारती चौहान आदि मौजूद थे।

Related posts