हताहतों की आत्मीय शांति को त्रि-पुराण कथा

घनसाली (टिहरी)। केदारनाथ जल प्रलय में मारे गए लोगों की आत्मीय शांति के लिए यहां हटकुडी और बेलेश्वर में त्रि-पुराण कथा का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यटन मंत्री अमृता रावत और शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भी शिरकत की।
पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने कहा कि जून में प्रदेश में आई आपदा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। ऐसे मौके पर सुख और समृद्धि के लिए त्रि-पुराण का आयोजन अच्छी है। उन्होंने हटकु डी में यात्री विश्राम गृह बनाने और भटवाडी से केदानाथ को जोड़ने वाले त्रिजुगी नारायण मोटर मार्ग निर्माण की भी बात कही।
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने हटकुडी में पेयजल योजना निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर विधायक भीमलाल आर्य, हटकुडी मंदिर समिति के संरक्षक डा.शिव दयाल जोशी, अध्यक्ष विजय प्रकाश, बचन सिंह, बेलेश्वर में चंद्र किशोर मैठाणी, गोविंद सिंह राणा, सूरत सिंह रावत, गैणा सिंह पंवार, विश्वेश्वर प्रसाद जोशी आदि उपस्थित थे।

Related posts