डैनी बॉयल के प्यार में गिरफ्तार हैं रोसारियो डॉसन

लंदन: अमेरिका की अभिनेत्री रोसारियो डावसन की ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फिल्म के निर्देशक एवं खुद से 23 साल बड़े डैनी बॉयल के साथ संबंधों को लेकर काफी संजीदा होने की खबरें मिली हैं। ‘डेली स्टार’ की खबर के अनुसार 56 वर्षीय डैनी को 33 वर्षीय डॉसन के साथ बारबडोस जाने वाले एक विमान में देखा गया।

‘अनस्टॉपेबल’ फिल्म में काम कर चुकीं डॉसन उनकी नयी फिल्म ‘ट्रांस’ में काम कर रही हैं। डॉसन ने अपनी सहेलियों को बताया है कि वह आस्कर विजेता निर्देशक डैनी के प्यार में पागल हैं। उनकी एक सहेली ने बताया कि डॉसन ने डैनी के साथ रहने के लिए लास एंजिलिस में नए साल के मौके पर होने वाली एक पार्टी भी रद्द कर दी।

Related posts