
पधर (मंडी)। हरड़गलू नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायिका नीरू चांदनी की आवाज का जादू श्रोताओं के सर चढ़ कर बोला। नीरू चांदनी के साथ कलाकार अयूब खान और घनश्याम पहाड़िया ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बाबा म्यूजिकल ग्रुप के सुरेश सागर ने ..तेरे कानों रा झुमका भाभीए, लगे बड़ा प्यारा.. गीत गाकर आगाज किया। इसके बाद घनश्याम पहाड़िया ने ..आने से उसके आई बहार, जट यमला पगला दीवाना, ओ बांकी छोरिए आई जाया कुन्नू रे मेले, झुमकू वाली ओ कलिए, मित्तरां दी छतरी ते उड़ गई आदि गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उसके बाद लडभड़ोल क्षेत्र के कलाकार आयूब खान ने ..चिट्टी तेरी दाड़ी, काला साफा ओ शंभुआ, केले दी जुलदी बांबरियां, चक्की पर थंबा रखाई जाएओ आदि गीत गाकर श्रोताओं को नचाया। नीरू चांदनी के मंच संभालते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। नीरू चांदनी ने सरस्वती वंदना के बाद ..देश शोभला हिमाचल म्हारा, प्यारी इंदिरा जाणा घूमदे जाखू, नीरू चाली घूमदी, कुड़ियां शहर दियां, झूरी रा केरना, पिपली खाई लागी सी सी नॉन स्टाप पहाड़ी नाटी से श्रोताओं को जम कर नचाया। इस दौरान मंडी जिला कांग्रेस महासचिव वामण देव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता कामेश्वर चौहान, लेख राम ठाकुर, विरेंद्र चौहान, केहर सिंह, मेला कमेटी अध्यक्ष दलीप सिंह ठाकुर, कुलदीप शर्मा, सेवक राम यादव, बीरी सिंह यादव और प्रेम सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
