सीरिया के खिलाफ बयान पर आठ और देशो ने किए हस्ताक्षर

सीरिया के खिलाफ बयान पर आठ और देशो ने किए हस्ताक्षर

वाशिंगटन: कुवैत समेत आठ और देशों ने सीरिया की सरकार द्वारा कथित रूप से रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की भत्र्सना करने वाले बयान पर हस्ताक्षर किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस द्वारा आज जारी बयान में बताया गया है कि सीरियाई सरकार के खिलाफ कड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग करने वाले इस बयान पर हस्ताक्षर करने वाले देशों की संख्या अब 33 हो गई है।

ह्वाइट हाउस ने कहा है, ‘हम बयान और रासायनिक हथियारों के विरोध में तथा बशर-अल-असद की सरकार को दंड देने के हमारे प्रयासों का समर्थन करने वाले नये देशों का स्वागत करते हैं।’

Related posts