स्कूल भवन को भूस्खलन का खतरा

चंपावत। जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात हुई भारी बारिश से कोटअमोड़ी ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल नलडाण के भवन को खतरा हो गया है। भवन के आंगन की दीवार धंस गई है।
कोटअमोड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्कूल नलडाण के भवन को गंभीर खतरा हो गया है। यदि जल्दी सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो समस्या गंभीर हो जाएगी। उन्होंने इस मामले की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे को दे दी है। इधर, जिला मुख्यालय में आज सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार इस समय पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जिन स्थानों पर नमी मिलेगी वहां पर हल्के और मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। बारिश से यहां हल्की ठंड का असर शुरू हो गया है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी।

Related posts