जयघोष के साथ राय स्टेट से लाया गया कदली स्तंभ

रानीखेत। जरूरी बाजार स्थित नंदा देवी मंदिर में कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मां नंदा देवी के जयघोष के साथ राय स्टेट स्थित माधवकुंज निवास से कदली केला स्तंभ लाया गया। इस कार्यक्रम में विधायक नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व विधायक करन माहरा आदि ने भी शिरकत की।
राय स्टेट माधवकुंज परिसर में सुबह केला स्तंभ की पूजा हुई। इसके बाद मां नंदा के जयघोष और नगाडे निशानों के साथ कदली वृक्ष को पूरे नगर में घुमाया गया, इस दौरान लोग भजन कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। बाद में जरूरी बाजार स्थित नंदा देवी मंदिर में कदली स्तंभ की पूजा हुई और दोपहर में मूर्ति निर्माण का कार्यक्रम शुरू हुआ। अध्यक्ष हरीश साह ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कल 11 सितंबर को शाम आठ बजे से स्थानीय बाल कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 12 सितंबर से भारत सरकार की सांस्कृतिक टीमों के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। महिलाओं, बच्चों और युवाओं की हॉकी, फुटबाल, शतरंज सहित तमाम अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी

Related posts