‘राहुल PM पद के सही दावेदार, मोदी चुनौती नहीं’

‘राहुल PM पद के सही दावेदार, मोदी चुनौती नहीं’

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने प्रधानमंत्री पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं गुजरात के मुख्य गोगोई ने कहा कि निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी गांधी के नेतृत्व में काम करने में खुशी होने की बात की है और उनका भी मानना है कि राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। गोगोई ने यहां पत्रकारों से कहा कांग्रेस ने हालांकि आगामी संसदीय चुनाव के लिये अभी तक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से यह महसूस करता हूं कि राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनने योग्य हैं।

उन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री के दावेदार और कांग्रेस की चुनौती के रूप में मानने से इनकार करते हुये कहा मोदी पूंजीवादियों और उद्योगपतियों के प्रतिनिधि हैं। इस देश में सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने गरीबों के उत्थान के लिये शिक्षा का अधिकार कानून, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक सूचना का अधिकार कानून और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लेकर आयी।

Related posts