
नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप पीड़िता के नाम पर साइंस म्यूजियम का नामकरण करने के मसले पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम फंसी हुई है। निगम के नेताओं ने युवती के असली नाम पर म्यूजियम का नामकरण करने का विचार त्याग दिया। सदन के नेता सुभाष आर्य ने बताया कि अब निर्भया नाम से म्यूजियम का नामकरण किया जाएगा। इस संबंध में सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि म्यूजियम तो बना हुआ है, लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं किया गया है।
