टैक्स चोरी मामले में 50 हजार वसूले

टैक्स चोरी मामले में 50 हजार वसूले
नालागढ़ (सोलन)। बिना टैक्स अदा किए क्षेत्र से गुजर रहे वाहनों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिकंजा कस दिया है। कर चोरी के मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग नालागढ़ के नवनियुक्त ईटीओ एसडी शर्मा ने एक ट्रक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोंककर इसे मौके पर ही वसूल किया है।
मंगलवार तड़के नालागढ़ रामशहर-गंभरपुल मार्ग पर जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गई। उनके साथ आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक डीआर भारद्वाज भी साथ थे। इस दौरान ईटीओ ने एक दर्जन वाहनों के दस्तावेज जांचे और एक ट्रक में रेडीमेड और करियाना का सामान भरा हुआ था, जिसमें 2 लाख रुपये का अतिरिक्त सामान ऐसा पाया, जो बिना टैक्स के जा रहा था। ईटीओ ने इस वाहन पर कार्रवाई करते हुए 50 हजार जुर्माना लगाया और मौके पर ही इसे वसूल किया गया। उन्होंने टैक्स चोरी करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि टैक्स अदा न करने वालों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा और सरकार व विभाग के एक्शन प्लान के मुताबिक टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts