
मंडी। बीर तुंगल में चोरी के प्रयास में फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह आरोपी भी अपने दो साथियों के साथ यहां चोरी करने की फिराक में था, मगर कामयाबी नहीं मिली। उसके दो साथी पहले ही पकड़े गए। मंगलवार को पकड़ा गया तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने भादसं की धारा 454, 380, 511, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सात सितंबर को आरोपी बीर तुंगल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले थे, लेकिन उन्हें अपने मनसूबों में कामयाबी नहीं मिली। इस बीच दो आरोपी पकड़ लिए गए, जबकि तीसरा बचकर भाग निकला था। उसके साथियों की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को फरार आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस ने घर से ही उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान धर्म चंद निवासी खटवाड़ (सदयाणा) के रूप में हुई है। इसके अलावा जो दो आरोपी इस मामले में पकड़े गए हैं, उनमें शशिपाल तथा दीपक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक शशिपाल पठानकोट जबकि दीपक पतलीकूहल का रहने वाला है। तीनों एक साथ मिलकर बीर तुंगल में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थे। इधर, मामले की पुष्टि करते हुए सदर पुलिस थाना एसएचओ प्रकाश चंद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी भी इस मामले में संलिप्त था। तीनाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
