
महादेव (मंडी)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मनकोटिया गुट की सुंदरनगर इकाई ने मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर का सुंदरनगर अस्पताल में रंगीन एक्स रे प्लांट लगाने पर आभार जताया है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मनकोटिया गुट की सुंदरनगर इकाई के प्रधान रत्न लाल ने महासंघ की बैठक में सुंदरनगर में चहुंमुखी विकास करवाने के लिए सीपीएस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि 2006 में जारी अधिसूचना के बावजूद कर्मचारियों को 4-9-14 के वित्तीय लाभ अभी तक नहीं दिए गए हैं। उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक सोहन लाल ठाकुर से मांग की है कि प्रदेश में कर्मचारी वर्ग के हित में 4-9-14 का वित्तीय लाभ 2006 से जारी करवाया जाए और इसके साथ ही लंबित विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा, अजय शर्मा, सहित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपप्रधान कृष्ण चंद, महासचिव ज्ञान चंद, प्रेस सचिव प्रदीप शर्मा और सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
