
धर्मशाला। जिलेभर में खाली चल रहे पंचायत प्रतिनिधियों के पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। छह अक्तूबर को प्रस्तावित उप चुनाव में एक जिला परिषद सदस्य, चार पंचायत समिति सदस्य, चार पंचायतों में प्रधान, छह पंचायतों में उपप्रधान और पंचायतों के अलग-अलग वार्डों में 44 वार्ड पंचाे के पदों के लिए चुनाव होंगे।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए कांगड़ा के वार्ड 11 खोली में जिला परिषद सदस्य जबकि बीडीसी पद के लिए वार्ड नंबर 12 सुलह, वार्ड नं. 21 इंदौरा, वार्ड नं. 17 इंदौरा और वार्ड नं. दो देहरा में चुनाव होंगे। वहीं, उपमंडल बैजनाथ के गुनेहड़, सुलह की ग्राम पंचायत काहनपट्ट, नगरोटा सूरियां और घेड़ में चुनाव होंगे। उपप्रधान के लिए रैत की ग्राम पंचायत हारचक्कियां, सुलह की ग्राम पंचायत महरून, देहरा की झक लेड़, धर्मशाला की रक्कड़, पंचरुखी की सगूर, परागपुर की खासवाकटला खाली चल रही है। वहीं, वार्ड सदस्य पद के लिए बैजनाथ के वार्ड नंबर 2 बीड़, वार्ड नंबर चार कंदराल, भवारना के वार्ड नंबर 3 भगोटला, वार्ड नंबर 2 कल्याकर और वार्ड नंबर तीन बिंद्रावन, धर्मशाला के वार्ड नंबर चार खनियारा, देहरा के वार्ड नंबर चार पुखरु, वार्ड नंबर 4 कथोग, फतेहपुर के वार्ड नंबर 5 मचोट, वार्ड नंबर तीन रियाली, वार्ड नंबर 3 समखेहर, वार्ड नंबर चार लोहारा, इंदौरा के वार्ड नंबर तीन ठाकुरद्वारा, कांगड़ा के वार्ड नंबर दो चकवां घीन, वार्ड नंबर 5 हार झलाड़ी, लंबागांव के वार्ड नंबर एक सारी, वार्ड नंबर 4 आलमपुर, वार्ड नंबर एक गंदड़, नूरपुर के वार्ड नंबर नौ रैहन, वार्ड नंबर सात छतर जोगियां, नगरोटा बगवां के वार्ड नंबर दो तोरु, पंचरुखी के वार्ड नंबर तीन भुलाना, वार्ड नंबर 8 मुहाल होल्टा, वार्ड नंबर दो करोवा, परागपुर के वार्ड नंबर पांच सरदडोगरी, रैत के वार्ड नंबर चार हारचक्कियां, रैत के वार्ड नंबर पांच रैत, वार्ड नंबर सात शाहपुर, सुलह के वार्ड नंबर दो झरेट, वार्ड नंबर तीन गदियाड़ा, वार्ड नंबर एक जमोला, वार्ड नंबर सात महरून, वार्ड नं. सात कुरल, वार्ड नंबर तीन नोरा, वार्ड नंबर छह वारी और वार्ड नंबर एक समला, धर्मशाला के वार्ड गबली दाड़ी, रैत के वार्ड नंबर सात सुधेड़, वार्ड नंबर छह डोहव, कांगड़ा के वार्ड नंबर पांच गाहलियां, नगरोटा बगवां के वार्ड छह लाखामंडल और लंबागांव के वार्ड नंबर चार कुड़ंग में चुनाव होंगे।
