
कोटला (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की खनन नीति का विरोध करते हुए कोटला क्षेत्र के ट्रैक्टरों मालिकों ने सोमवार को मिलेट्री ग्राउंड में ट्रैक्टर खड़े किए। इस दौरान ट्रैक्टर मालिकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं ट्रैक्टर मालिकों ने निर्णय लिया है कि जब तक सरकार समस्या का समाधान नहीं करती है, तब तक क्षेत्र के सभी ट्रैक्टर कोटला के मैदान में खड़े रहेंगे। इस मौके पर ओम प्रकाश, काका, चैन सिंह, हरवंस, वीरू, अंकुश और चमन आदि उपस्थित रहे।
