सेप्टिक टैंक में युवक की मौत पर संशय

धर्मशाला। शिक्षा बोर्ड के पास सेप्टिक टैंक में युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत पर संशय बरकरार है। हालांकि फोरेंसिक लैब की टीम ने सोमवार को भी सेप्टिक टैंक से कुछ सबूत एकत्रित किए हैं। अब मर्डर या खुदकुशी का खुलासा डायटम टेस्ट होने के बाद ही चल पाएगा। फोरेंसिक साइंस विशेषज्ञों ने पोस्टमार्टम के दौरान शरीर के सैंपल लैब में मंगवाए हैं। अब सेप्टिक टैंक के सैंपल और शरीर केडायटम की जांच की जाएगी। अगर दोनों सेंपलों की रिपोर्ट मेल खाती है तो इस केस को मर्डर की दृष्टि से देखा जा सकता है।
फिलहाल, सेप्टिक टैंक में शव के मिलने के बाद चरचाओं का माहौल गर्माया हुआ है। वहीं, अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी 15 दिन के बाद आनी है। उधर, फोरेंसिक लैब भी अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हुई है। सात सितंबर को बोर्ड के पास सेप्टिक टैंक में रविंद्र निवासी सकोह का शव मिला था। शव सेप्टिक टैंक में होने के कारण गल-सड़ भी गया था। सोमवार को लैब के सहायक निदेशक डा. एसके पाल, वैज्ञानिक राजेश जंवाल और अजय सहगल ने टैंक के पानी के सैंपल भरे हैं। वहीं, सहायक निदेशक एसके पाल ने बताया कि पानी के सैंपल और शरीर के डायटम के सेंपल चेक किए जाएंगे। इसमें पता लगाया जाएगा कि उसकी मौत टैंक में हुई है या फिर पहले ही मृत अवस्था में टैंक में था।

Related posts