
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में चल रही अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को कुलपति डा. केके कटोच ने समापन किया। प्रतियोगिताओं में पुरुष बास्केटबाल में एग्रीकल्चर कालेज व महिला में होम साइंस कालेज, पुरुष व महिला बैडमिंटन में एग्रीकल्चर कालेज, पुरुष टेबल टेनिस में वेटरनरी व महिला में एग्रीकल्चर कालेज, पुरुष वालीबाल में होमसाइंस व महिला में एग्रीकल्चर कालेज, पुरुष चेस में वेटरनरी व महिला में होमसाइंस कालेज पहले नंबर पर रहे।
जबकि पावर लिफ्टिंग के 59 किलोग्राम वर्ग में बेसिक साइंस कालेज के अभिषेक ने पहला व वैभव ने दूसरा तथा एग्रीकल्चर कालेज के अंकिश कुमार ने तीसरा, 66 किलोग्राम वर्ग में होमसाइंस के सचिन ने पहला, वेटरनरी के अर्पण ने दूसरा और बेसिक साइंस कालेज के अभिषेक कटोच ने तीसरा, 74 किलोग्राम के वर्ग में वेटरनरी के हरीश जसवाल ने पहला, एग्रीकल्चर के सुमित वशिष्ठ ने दूसरा और वेटरनरी कालेज के ही रोहित ने तीसरा, 83 किलोग्राम वर्ग में वेटरनरी कालेज के आशीष ने पहला व गुर अमृत ने दूसरा तथा होमसाइंस के आनंद ने तीसरा, 93 किलोग्राम वर्ग में एग्रीकल्चर के अभिनव गुलेरिया ने पहला व होमसाइंस के दीपक धर ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि 105 किलोग्राम के वर्ग में वेटरनरी कालेज के गुरदीप सिंह ने पहला, होम साइंस के सिद्धार्थ डोगरा ने दूसरा व एग्रीकल्चर कालेज के शेखर कटोच ने तीसरा स्थान हासिल किया।
