उर्गम घाटी के आपदा पीड़ितों का हाल जाना

गोपेश्वर। बीसूका उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र भंडारी ने रविवार को आपदा प्रभावित उर्गम घाटी के गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। भंडारी ने प्रभावितों को राहत के चेक वितरित किए। उन्होंने फोन से जनता हाईस्कूल डुमक-कलगोठ में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का तत्काल समायोजन करने के लिए शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। घिंघराण-स्यूंण-डुमक-उर्मग मोटर मार्ग का शीघ्र पूरा करने के लिए पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर शैलेंद्र पंवार, हरीश भंडारी, हुकुम सिंह सनवाल, गोविंद सिंह रावत, हर्षवर्द्धन नेगी मौजूद थे।

Related posts