रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

सुल्तानपुर पट्टी। हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक यूपी के गांव कोशम्बली संभल मुरादाबाद का निवासी था।
रविवार को दोपहर साढे़ बारह बजे हाईवे गन्ना सेंटर के पास रुद्रपुर से काशीपुर से जा रही रु द्रपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके06/0932 ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार दान सिंह (45) पुत्र मान सिंह निवासी यूपी के गांव कौशम्बली संभल मुरादाबाद को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही कोतवाल डीआर आर्य, एसएसआई एनबी भट्ट मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाया साथ ही वाहनों और भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया। मृतक की ससुराल बाजपुर के गांव रतनपुरा में है। मृतक कोसी नदी खनन क्षेत्र में चुगान और चाय का स्टाल चलाता था। खनन बंद होने पर घर चला गया था। रविवार को बाइक से ससुराल आ रहा था। एसएसआई भट्ट ने बताया कि चालक समेत रोडवेज बस कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के चचेरे भाई नरेश ने पुलिस चौकी में तहरीर दी है।

Related posts