कल से 20 रुपये लीटर मिलेगा ‘जनता दूध’

अल्मोड़ा। दुग्ध संघ अल्मोड़ा की 10 सितंबर से उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर दूध उपलब्ध कराने की योजना है। यह दूध उपभोक्ताओं को ‘जनता दूध’ के नाम से मिलेगा। इस दूध की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर तय की गई है। उपभोक्ताओं को दूध दस रुपये प्रति पैकेट (500 मिली) की दर से मिलेगा।
दुग्ध संघ के प्रशासक दीप डांगी बताया कि संस्था के दुग्ध उत्पादों में एक और नया उत्पाद जुड़ेगा। ‘जनता दूध’ 10 सितंबर से उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। ‘जनता दूध’ की कीमत दुग्ध संघ ने प्रदेश में सबसे कम रखी है, ताकि आम उपभोक्ता इस दूध को खरीद सकें और ‘जनता दूध’ आम आदमी की पहुंच में हो यह प्रयास दुग्ध संघ अल्मोड़ा का है। जनता दूध की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर रखी गई है। यह दूध 10 रुपये प्रति पैकेट (500 मिली) की दर से जनता को उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ के तीन अन्य प्रकार के दूध टोंड, स्टैंडर्ड, फुल क्रीम दूध पहले से ही बाजार में उपलब्ध हैं।

Related posts