इन इलाकों में आज बाधित रहेगी बिजली

नई दिल्ली। बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के कई इलाकों में मरम्मत और तकनीकी कार्य की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बादली के गुप्ता कॉलोनी में सुबह 11 से दुपहर एक बजे तक, सिविल लाइंस के कमला नगर में 11 से तीन बजे तक, केशव पुरम के वजीरपुर इंडस्ट्रीयल इलाके में 11 से एक बजे तक, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी में सुबह 10.30 से दुपहर 2.30 बजे तक और बुद्ध विहार फेज वन में सुबह 11 से दुपहर एक बजे तक, मोती नगर के बसई दारापुर में सुबह 10 से शाम चार बजे तक, रामा रोड में सुबह 10.30 से दुपहर 2.30 बजे तक, नारायणा इंडस्ट्रीयल इलाके में सुबह 11 से दुपहर एक बजे तक और कीर्तिनगर इंडस्ट्रीयल इलाके में दुपहर दो से शाम चार बजे तक , रोहिणी के विजय विहार फेज वन में सुबह 11 से शाम 5.30 बजे तक, शक्ति नगर के इंद्रलोक क्वाटर्स में सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक और शालीमार बाग के संत नगर, कंडक्टर कॉलोनी, एकता एंकलेव, उपकार कॉलोनी सहित कुछ अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

Related posts