शोभायात्रा के साथ गणेश उत्सव का आगाज

बैजनाथ (कांगड़ा)। स्थानीय बाबा बैजनाथ मंडल की ओर से मनाए जाने वाले गणेश महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ हो गया। मंडल के सदस्यों ने गणेश मूर्ति के साथ खीर गंगा घाट से लेकर शिव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। बाद में प्राथमिक स्कूल में मूर्ति को स्थापित किया गया।
युवा मंडल के प्रधान रोहित कौशल ने बताया कि 16 सितंबर तक रोजाना शाम को आरती व भजन कीर्तन का आयोजन होगा। 17 सितंबर को साढे़ तीन बजे मूर्ति का विसर्जन विनबा खड्ड में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवक मंडल पिछले तीन वर्षों से इस समारोह का आयोजन कर रहा है। इस मर्तबा भी आयोजन को सफल बनाया जाएगा। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनाें से हमें अपनी संस्कृति की जानकारी मिलती है।
इस मौके पर विधायक किशोरी लाल, रोहित कौशल, ब्योमेश नंदा, राजकुमार कौशल, राजकुमार शर्मा, इंद्र नंदा, सुरेश शर्मा (फुंगरी), सुरेश चड्डा, कुलदीप चड्डा, सुनील अवस्थी, आयुष अवस्थी, राकेश पाधा, धमेंद्र, अमित, अनिल शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

पलक का चयन जवाहर नवोदय स्कूल में
नूरपुर (कांगड़ा)। शिवाली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजाहड़ा (बनोह) की छठी कक्षा की छात्रा पलक पुत्री रुमेल सिंह का चयन जवाहर नवोदय स्कूल में हुआ है। पलक के नवोदय स्कूल में चयन होने पर स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र पठानिया ने बधाई दी है।

Related posts