नवोदय के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक भरें: उपायुक्त

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में सत्र 2014-15 कक्षा छठी में प्रवेश हेतु परीक्षा जिला के 14 केन्द्रों राजगढ़, सराहां, नारग, ददाहू, नाहन, सुरला, पांवटा, सतौन, माजरा, कफोटा, नौहराधार, बकरास, शिलाई एवं कोटी-धीमान में 12 अप्रैल 2014 सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र भरने के अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2013 है। आवेदन पत्र उप-शिक्षा निदेशक प्राथमिक, खंड शिक्षा अधिकारी एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन पत्र की छायाप्रति भी प्रयोग में लाई जा सकती है।
उपायुक्त ने कहा कि वह छात्र जो 2013-14 सत्र में जिले के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में पढ़ रहा हो और तीसरी तथा चौथी कक्षा में फेल न हुआ हो तथा जिसकी जन्म तिथि 01-5-2001 से 30-4-2005 के बीच में हो वह आवेदन कर सकता है। आवेदक अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन से किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं

Related posts