पानी के बिलों में बढ़ोतरी पर विरोध

चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक स्थानीय सर्कि ट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके महाजन ने की। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से कई प्रस्ताव पारित किए गए। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से हर वर्ष पानी के बिलों में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग की इस कार्यप्रणाली की चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है और इस बावत आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स व वन मंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। इसके अलावा बनीखेत में कैटोंन केंट बोर्ड द्वारा टोल टैक्स वसूलने का भी विरोध किया गया। साथ ही बैरियर नई जगह शिफ्ट करने पर आपत्ति जताई गई। एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से शहर व ग्रामीणों के टीडी अधिकार बहाल करने तथा जिला में हर्बल मेडिसन फैक्टरी स्थापित करने की मांग की है। इसके अलावा लक्ष्मीनाथ व दशनामी अखाड़ा को मणिमहेश ट्रस्ट में शामिल करने की भी सरकार से गुहार लगाई है। इस अवसर पर योगराज सहगल, चैनलाल शर्मा, डीके मैहता, किशोरी लाल, मदन कुमार, पूर्ण सिंह, एके भारद्वाज, निक्कू राम, आरएस जमवाल, ओम प्रक ाश व आत्मा राम मौजूद रहे।

Related posts