अफगानिस्तान में भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की हत्या

अफगानिस्तान में भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की हत्या

काबुलः अफगानिस्तान के पकतिका प्रांत में आज संदिग्घ तालिबानी आतंकवादियों ने भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि (इस्केप फ्राम तालिबान) की लेखिका श्रीमती बनर्जी की हत्या तालिबानी आतंकवादियों ने की है।

अफगानिस्तानी व्यापारी जानबाज खान से शादी करने वाली 49 वर्षीय श्रीमती बनर्जी के घर में घुसकर आतंकवादियों ने उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को रस्सी से बांध दिया और श्रीमती बनर्जी को घर के बाहर ले जाकर सिर में गोली मार दी। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। (इस्केप फ्राम तालिबान) में श्रीमती बनर्जी ने एक भारतीय महिला की कहानी लिखी है जो 1995 में तालिबान शासित अफगानिस्तान से बचकर भागती है। इस पर इसी नाम से 2003 में एक फिल्म भी बनी थी जिसमें मनीषा कोईराला ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Related posts