
लंदन: ब्रिटेन में 130 से ज़्यादा गाडिय़ाँ एक दूसरे से भिड़ गईं। इस हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की ख़बर है। केंट में ए 249 शेपी क्रॉसिंग पर घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई। ब्रिटेन के स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग सवा सात बजे हुई इस श्रृंखलाबद्ध भिड़ंत में आठ लोग घायल हुए हैं।
शुरूआती ख़बरों में बताया गया कि इस दुर्घटना में 200 लोग घायल हुए हैं लेकिन बाद में पुलिस ने नए आंकड़े जारी किए। अग्निशमन कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने पाँच लोगों को गाडिय़ों से निकाला है। दुर्घटना के समय मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि कोहरे के कारण बहुत कम दिखाई दे रहा था लेकिन लोग गाड़ी की बत्तियां जलाए बिना ही क्रॉसिंग की ओर आ रहे थे।
