भटकल को बचाते खुद फंसे फारूकी, पार्टी से हुए सस्पेंड

भटकल को बचाते खुद फंसे फारूकी, पार्टी से हुए सस्पेंड

नई दिल्ली: सभी पार्टियां चुनावों की तैयारियों में लगी हुई हैं और कोई भी पार्टी नहीं चाहती कि एक छोटी सी भूल उनकी छवि को धूमिल कर दे। वैसे ही समाजवादी पार्टी नहीं चाहती कि किसी नेता या पार्टी कार्यकर्त्ता के बयानों के कारण पार्टी को किसी तरह का खमियाजा भुगतना पड़े। इसी के चलते कमाल फारूकी को पार्टी सचिव पद से सस्पेंड कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी समेत कई मामले में फारूकी के बड़बोलेपन के कारण उन्हें सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया गया।

सूत्रों के अनुसार फारूकी की राह चल रहे दूसरे नेताओं पर भी गाज गिर सकती है। गौरतलब है कि नेपाल सीमा से पकड़े गए आंतकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी पर बोलते हुए सपा सचिव कमाल फारूकी ने कहा था कि भटकल को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि वो एक मुसलमान है। फारुखी के इस बयान की काफी निंदा भी की गई थी। हालांकि फारुकी को पार्टी निलंबित या बर्खास्त नहीं किया है। उन्हें सिर्फ राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया गया है।

Related posts