
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश को चलाने में गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी सक्षम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करें।
दिल्ली-देहरादून स्थित होटल में रुड़की मंडल की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि भाजपा का मकसद कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा की कांग्रेस की नीतियों से देश दीवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है। भ्रष्टाचार, महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। बैठक में सितंबर तक पार्टी के आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, नगर अध्यक्ष रमेश सरीन, सुशील त्यागी, शोभाराम प्रजापति, गौरव गोयल, डा. कल्पना सैनी, सौरभ गुप्ता, रामगोपाल सैनी, आदेश सैनी, ब्रजमोहन सैनी, अमन त्यागी आदि उपस्थित थे।
