जमीन नहीं मिलने से स्वीकृत धनराशि बेकार

लोहाघाट। लधिया घाटी क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल मछियाड़ में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत भवन निर्माण के लिए स्वीकृत हुई 59.02 लाख रुपये भूमि न मिलने के कारण बेकार पड़े हैं। वर्ष 2010 में रमसा के तहत इस विद्यालय को जूनियर हाईस्कूल से राजकीय हाईस्कूल में उच्चीकृत किया गया। जिसके तहत विद्यालय के भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी।
कार्यदायी संस्था सिंचाई निर्माण खंड लोहाघाट ने भवन का आगणन तैयार कर लिया गया है लेकिन शिक्षा विभाग कार्यदायी संस्था को भूमि उपलब्ध नहीं करा पाई है। इस संबंध में डीईओ माध्यमिक एके सिंह का कहना है कि उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में ही भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यदि इस कार्य में लापरवाही की जाती है तो वहां प्रधानाध्यापक को हटाकर किसी दूसरे व्यक्ति की तैनाती की जाएगी। इधर, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए यही समय अनुकूल होता है। यदि समय पर भूमि उपलब्ध नहीं कराई तो इससे निर्माण कार्य में देरी हो जाएगी।

Related posts