धर्म मर रहा है’ पर

नादौन (हमीरपुर)। राजकीय सिद्धार्थ कालेज नादौन में एचपीयू के यूथ फेस्टिवल के तीसरे दिन छात्रों ने वाद-विवाद स्पर्धा में हिस्सा लिया। ‘धर्म मर रहा है विषय’ पर प्रतियोगिता में 42 कालेजों ने हिस्सा लिया। इस दौरान तर्क वितर्क का दौर भी चला। कई छात्रों ने इसके पक्ष में विचार दिए, कई छात्र विपक्ष में रहे।
पक्ष की तरफ से बताया कि सत्य बोलना, झूठ न बोलना आदि धर्म है। आज के दौर में लोग धर्म के नाम पर एक दूसरे को मारने पर उतारू हो जाते हैं। नेता भ्रष्टाचारी हो चुके हैं। एक दूसरे पर टिप्पणियां करने में लगे हैं। धर्म के नाम पर लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है।
पक्ष में कालेजों के छात्रों ने कहा कि दिल्ली में हुई शर्मनाक घटना भी धर्म के खिलाफ हुई है। ऐसे कई मुद्दों पर पक्ष की तरफ से विचार रखे गए। विपक्ष की ओर से कहा गया कि धर्म कभी भी मरता नहीं है। सत्यता नियमों के आधार पर देश चलाया जा रहा है। यही धर्म है। कई सदियों से गुरुजन शिष्यों को शिक्षा दे रहे हैं। यह धर्म नहीं है तो क्या है। व्यवस्था खराब नहीं होती। व्यवस्था को चलाने वाले खराब करते हैं। चाहे वह राजनेता हों या अन्य। ऐसे विषयों पर विपक्ष ने अपना पक्ष रखा। इसके अतिरिक्त रंगोली प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद प्रश्नोत्तरी की लिखित परीक्षा में 42 कालेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। परिणाम शुक्रवार को आएंगे। कालेज प्राचार्य आशीथ मिश्र ने यह जानकारी दी।

Related posts