राधा कृष्णन के आदर्शों पर चलने का संकल्प

मंडी। जिला भर में वीरवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन को याद किया गया। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की शहरी, लोअर शाखा खलियार तथा जवाहर नगर शाखाओं में शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केट काटा गया। डीएवी की प्राइमरी शाखाओं में सर्वपल्ली राधा कृष्णन का वेश धारण किए नौनिहालों ने स्कूल परिसर में जम कर मस्ती की।
मंडी पब्लिक स्कूल, इंडस वर्ल्ड और केंद्रीय विद्यालय में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। महाजन बाजार स्थित रावमापा एसवीएम स्कूल में भी शिक्षक दिवस की धूम रही। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्ष वीना राजू और उपाध्यक्ष आरके राजू ने की। शिक्षिका लक्ष्मी, अनिता पुरी और गुरुचरण सिंह को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक घोषित कर पुरस्कृत किया गया। जबकि, अध्यापिका प्रतिभा को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद वर्मा ने अपने विचार प्रकट किए। रावमापा राजगढ़ में शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राध्यापक धर्मपाल सरोच ने बताया कि शिक्षक दिवस पर एसएमसी की बैठक आयोजित की गई। वहीं, राप्रापा नेर में शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अध्यापिका सुशीला कुमारी ने कहा कि समारोह में बच्चों के अभिभावकों ने भी शिरकत की। रावमापा बगला में मनाए गए शिक्षक दिवस पर राम हरी मोटर्स के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता ने की।
जोगिंद्रनगर के गरोडू स्थित रावमापा न्यू क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल, क्राफ्ट मॉडल बनाए। स्कूल के निदेशक विजय शर्मा तथा प्रधानाचार्य शशि किरण ने अध्यापकों को बधाई दी। हिल ऑक मॉडल स्कूल डडौर में स्कूल के निदेशक रोशन लाल कपूर की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंकिता, मेहंदी में निशिता और कुनाल, एकल गायन में ललिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। ए-वन सॉफ्टवेयर सोल्यूशन मंडी में शिक्षक दिवस पर संस्थान में केट काटा गया। संस्थान के चोविंद्र कुमार और तेज सिंह ने शिक्षक दिवस पर बधाई दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी गैहरी में प्रधानाचार्य शेर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related posts