सम्मान समारोह में शिक्षक सम्मानित

कोटद्वार। जीआईसी में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अभिभावक संघ ने शिक्षकों से सरकारी स्कूलों की गिरती साख को बचाने का आह्वान किया। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पीटीए अध्यक्ष महेंद्र कुुमार अग्रवाल और मुख्यग्रंथी कंवलजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों को गुरुओं से मिली प्रेरणा से ही कुछ करने की शक्ति मिलती है। कालेज प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार चौहान ने सम्मान समारोह के आयोजकों का आभार जताया। इस दौरान चंद्रेश लखेड़ा ने सरकारी स्कूलों की गिरती दशा पर चिंता जाहिर करने हुए कहा कि ऐसी स्थिति में इनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य गणेश सिंह अधिकारी सहित 60 शिक्षकाें और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जीवानंद, अजयपाल, डबल सिंह रावत मौजूद रहे।

Related posts