
श्रीनगर। अलकनंदा तट पर अवैध खनन में लगे खनन व्यापारियों की धरपकड़ के लिए प्रशासन की टीम मयफोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन खनन करने वाले पहले ही भाग निकले। अलकनंदा तट पर अवैध खनन को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते प्रशासन ने बुधवार को नैथाणा पुल के समीप छापेमारी की लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। तट पर दो खच्चर, रेत से भरे दो वाहन और बड़ी मात्रा में एकत्रित की गई रेत मिली। दोनों ट्रकों को तहसीलदार अबरार हुसैन ने सीज कर दिया। टीम ने श्रीकोट क्षेत्र में भी छापेमारी की, जहां नदी तट के समीप रेत ले जा रहे श्रमिकों को टीम ने भगा दिया। इस मौके पर कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत, पटवारी दिनेश डोभाल तथा होमगार्ड भी मौजूद थे।
इंसेट
– छापेमारी में नैथाणा पुल के समीप अवैध खनन के लिए समेटा गया सामान तो मिला, लेकिन खनन ठेकेदार तब तक भाग खड़े हुए। खनन पर रोक लिए छापेमारी अभियान चलता है। – रजा अब्बास, उपजिलाधिकारी श्रीनगर।
