सड़क के लिए लोगों का प्रदर्शन

थल। लेगचौसला से नौलड़ा तक स्वीकृत सड़क का निर्माण न होने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को थल में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
भारी हुजूम के साथ थल पहुंचे नौलड़ा क्षेत्र के लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहतवर्ष 1992 में 20 किमी सड़क की मंजूरी मिलने के बाद भी अब तक सड़क का काम शुरू न होना इलाके की जनता का घोर अपमान है।
इन लोगों ने कहा कि सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो तमाम गांवों के लोग पंचायती और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन में प्रधान अर्जुन कार्की, जसवंत कार्की, प्रवीण रावत, महेश राम, महिपाल राम, देवराज रौतेला, नंदन कार्की, बहादुर सिंह रौतेला, अर्जुन रावत, दीपक कार्की आदि शामिल थे।

Related posts