
हल्द्वानी। भाजयुमो ने डालर के मुकाबले कमजोर होता जा रहे रुपये के विरोध में बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। कुमाऊं सह संयोजक दिशांत टंडन ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते यह स्थिति आई है। केंद्र सरकार की नीति जन विरोधी है। कार्यकर्ताओं को शंकर सिंह कोरंगा, विपिन जोशी, योगेश जोशी ने भी संबोधित किया। इस दौरान समीर आर्या, तन्मय रावत, प्रशांत वर्मा आदि मौजूद थे। वहीं, भाजपा के हल्द्वानी पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं की गौजाजाली में हुई बैठक में आठ सितंबर को होने वाली कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंडल अध्यक्ष दिनेश खुल्बे ने बताया कार्यसमिति की बैठक दस बजे राणा बैंक्वेट हाल में शुरू होगी।
