
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी इलाके में ट्रैफिक पुलिस के हवलदार को रेड लाइट जंप करने पर होंडा सिटी कार को रोकना भारी पड़ गया। हवलदार ने कार का पीछा किया तो कार चला रही युवती ने हवलदार को टक्कर मार दी। हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती खुद को पूर्व कमिश्नर की भांजी बताकर हवलदार को धमका रही थी। लाल बत्ती पर चालक ने जब कार नहीं रोकी तो हवलदार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। छतरपुर इलाके में कार चला रही युवती ने वीरेंद्र को टक्कर मार दी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हवलदार की शिकायत के बाद युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर युवती की पहचान की जा रही है।
