खनन माफिया के खिलाफ पुलिसगिरी

धर्मशाला। जिला भर की खड्डों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस विभाग अब हर थाने में अधिकारी स्तर की कमेटियां गठित करेगा। कमेटियां थाने के अंतर्गत आने वाली खड्डों में गश्त करेंगी। इस दौरान अगर कोई वाहन अवैध खनन करता पाया गया तो पुलिस विभाग उस वाहन को जब्त कर लेगा। इस अभियान में पुलिस अब खनन अधिकारी की भी सेवाएं लेगी। इसके अलावा जिला स्तर पर भी एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी भी टीम में शामिल होंगे। यह टीम भी पूरे जिलों में हो रहे अवैध खनन पर नजर रखेगी। पैसा कमाने के चक्कर में रेत बजरी का अवैध खनन हो रहा है। पुलिस की नजर से बचने के लिए अवैध खनन को खनन माफिया सुबह के वक्त अंजाम दे रहा है। अब खनन माफिया पर कड़ी रखी जाएगी। पुलिस विभाग ने अगस्त 2012 तक 33 वाहनों के चालान किए थे। 11 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया थ। जनवरी 2013 से अब तक 587 वाहनों के अवैध खनन करने पर चालान किए जा चुके हैं। इनसे पुलिस ने 26,17,750 रुपये पैसे वसूल किए हैं। पुलिस ने अगस्त 2013 में 178 वाहनों के चालान कर 5,95,000 रुपये वसूल किए गए हैं।
एएसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए थाना स्तर और जिला स्तर पर टीमें गठित करेगी। अवैध खनन करने पर वाहन चालक ों के चालान किए जाएंगे।

Related posts