शिवानंद का मोदी पर हमला, बोले भांजू मोदी का कोई जोड़ नहीं

शिवानंद का मोदी पर हमला, बोले भांजू मोदी का कोई जोड़ नहीं

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर जदयू के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने निशाना साधते हुए उन्हें भांजू कहा है। सूत्रों के अनुसार तिवारी ने कहा कि भांजू सुशील मोदी का कोई जोड़ नहीं है और वह छोटा सा रूप धारण कर वहां पहुंच जाते हैं जहां दूसरे भी पहुंचने की कल्पना नहीं कर सकते। तिवारी ने कहा कि देश को ऐसे फेंकुओं और भांजुओं से भगवान बचाए।

तिवारी ने कहा कि आतंकी यासीन भटकल से चंपारण पुलिस एनआइटीम के साथ जब पूछताछ कर रही थी तब मोदी वहा सूक्ष्म सा रूप धारण कर मौजूद थे और तब ही सुशील मोदी ने देख लिया कि चंपारण के एसपी भटकल से पूछताछ के दौरान चुपचाप खड़े हैं। तिवारी ने कहा सबसे बड़ी कमाल की बात तो यह है कि उसे सूक्ष्म से रूप में मोदी ने भटकल का लैपटाप भी खंगाल लिया और उस लैपटाप में जो भी लिखा था वो पढ़ भी लिया।

तिवारी ने कहा सुशील मोदी ने जिस स्कूल में पढ़ाई की है उसमें सच को झूठ और झूठ को सच बनाकर पेश करने की महारत हासिल कराई जाती है। गौरतलब है कि सुशील मोदी के ट्वीट के बाद जदयू में उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं।

Related posts