मोदी के PM पद की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में कोई मतभेद नहीं’

मोदी के PM पद की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में कोई मतभेद नहीं’

पुणे: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस खबर का खंडन किया कि पार्टी की आतंरिक कलह की वजह से अगले साल के संसदीय चुनाव के वास्ते प्रधानमंत्री पद के अपने उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम की बहुप्रतीक्षित घोषणा में देरी हो रही है।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कांग्रेस ही है जो विभाजित है न कि भाजपा। भाजपा में कभी भी दो-फाड़ नहीं देखा गया। ’’

उन्होंने कहा कि मोदी के बारे में घोषणा उपयुक्त समय पर की जाएगी। महाराष्ट्र भाजपा की कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करने यहां आए सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार न केवल आर्थिक मोर्चे पर बल्कि बाहरी एवं आतंरिक सुरक्षा एवं कूटनीति के मोर्चे पर भी विफल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार नीतिगत पंगुता से ग्रस्त है और किसी भी दृष्टिकोण एवं संकल्प के अभाव में असहाय एवं अवसादग्रस्त है।

Related posts